कॉरिडोर पर कट और आर्बिटेशन की समस्या को लेकर हुई पंचायत

Mar 01, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर पर गांगनौली गांव में भाकियू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने धरना दिया। उन्होंने सर्विस रोड बनाने और कट दिए जाने की मांग की। ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। चेतावनी दी गई कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो एक अप्रैल को महापंचायत होगी।

कॉरिडोर पर कट और आर्बिटेशन की समस्या को लेकर हुई पंचायत

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गांगनौली गांव के सामने भाकियू के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों ने सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद पंचायत हुई। पंचायत में गांगनौली के पास कट दिए जाने एवं बिजरोल से टीकरी तक सर्विस रोड बनाए जाने की मांग की गई। एनएचएआई अधिकारी व डीएम के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार बडौत को सौंपा। चेतावनी दी कि अगर एक माह के अंदर समस्या का समाधान न कराया गया तो एक अप्रैल को इसी स्थान पर महापंचायत होगी। रविवार को भाकियू के नेतृत्व में क्षेत्रवासी ट्रेक्टरों पर सवार होकर दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पहुंचे। पंचायत में भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि क्षेत्रवासी कट की मांग नहीं बल्कि अपना हक मांग रहे है।

पुसार बराल मार्ग दिल्ली सहारनपुर व बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग को जोड़ता है। पुसार बराल मार्ग छपरौली से होते हुए हरियाणा को भी जोड़ता है। जिसके लिए कट दिया जाना बहुत जरूरी है। इससे करीब 60 से 70 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं किसानों का आर्बिटेशन तीन वर्ष से लंबित पड़ा हुआ है आर्बिटेशन की सुनवाई शीघ्र होनी चाहिए। क्षेत्र वासियों की कट दिए जाने एवं बिजरोल से टीकरी तक सर्विस रोड दिए जाने तथा आर्बिटेशन के लिए प्रार्थना पत्र आदि की मांग का ज्ञापन नायब तहसीलदार बड़ौत अतुल रघुवंशी व विजय कुमार को एनएचएआई व डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि एक माह के अंदर समस्या का समाधान न कराया गया, तो दोबारा एक अप्रैल को इसी स्थान पर महापंचायत होगी। पंचायत की अध्यक्षता पवन राठी संचालन आजाद राठी व अमित वेदवान ने संयुक्त रूप से किया। पंचायत में भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी, धर्मवीर, विक्रम राठी, राजीव प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, राठी खाप चौधरी कृष्णदेव राठी, विनोद खेड़ा, चौधरी देवेंद्र सिंह, चौधरी यशपाल सिंह, भाकियू शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष हरेंद्र तोमर, महामंत्री लोकेश शर्मा, विकास मलिक, यशपाल बिजरौल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। -------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।