गांगनौली कट की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर गांगनौली कट की मांग को लेकर किसानों का धरना 19वें दिन भी जारी है। किसानों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। गांगनौली कट क्षेत्र के लोगों की आवाजाही के लिए आवश्यक है और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की गई है।

गांगनौली कट की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी

दाहा। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर गांगनौली कट की मांग को लेकर किसानों का धरना गुरुवार को 19 वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक गांगनौली कट की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि गांगनौली कट क्षेत्र के किसानों और आम लोगों की आवाजाही के लिए बेहद जरूरी है। कट नहीं बनने से ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और आर्थिक नुकसान दोनों हो रहे हैं। धरना स्थल पर किसान नेताओं ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की।

साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को अनदेखा किया गया तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा। बताया कि धरना स्थल पर शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर यज्ञ किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, पवेंद्र मुखिया, सत्येंद्र राठी, आजाद राठी, प्रभात मलिक, रामकुमार चेयरमैन, धर्मेंद्र प्रधान, जितेंद्र तोमर, उपेंद्र आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।