Bagpat News: एक सप्ताह से टूटे पड़े है खंबे, नहीं कराई जा रही मरम्मत
Bagpat News: बागपत के सिसाना, गौरीपुर और निवाडा गांवों के किसान विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण परेशान हैं। किसानों ने शिकायत की कि पिछले एक सप्ताह से जंगल में पांच बिजली के खंभे टूटे पड़े हैं, जिससे उनकी फसलें खराब होने की आशंका है। जिलाधिकारी ने समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है।
Bagpat News: बागपत। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण तीन गांवों के किसान परेशान हैं। सिसाना, गौरीपुर और निवाडा के किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से शिकायत की। किसानों ने बताया कि तीनों गांवों के जंगल में पिछले एक सप्ताह से पांच बिजली के खंभे टूटे पड़े हैं, जिनकी मरम्मत नहीं की गई है। इससे सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसलें खराब होने की आशंका है। बताया कि हाल ही में हुई तेज बरसात के कारण जंगल में बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। बरसात रुकने के बावजूद इन खंभों की मरम्मत नहीं की गई है। किसानों के अनुसार, सिंचाई व्यवस्था बाधित होने से उनकी हजारों बीघा धान और अन्य फसलें सूखने की कगार पर हैं।
आरोप है कि वे लगातार विद्युत अधिकारियों से इस संबंध में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किसानों की शिकायत गंभीरता से सुनी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


