ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतएक साथ उठे छह जनाजे, गांव में पसरा सन्नाटा

एक साथ उठे छह जनाजे, गांव में पसरा सन्नाटा

रविवार रात हुए हादसे के बाद मिर्जापुर के चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही सभी के शव गांव में पहुंचे तो...

एक साथ उठे छह जनाजे, गांव में पसरा सन्नाटा
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 23 Aug 2022 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार रात हुए हादसे के बाद मिर्जापुर के चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही सभी के शव गांव में पहुंचे तो गांव में मातम पसर गया। एक साथ छह जनाजे उठे तो सभी की आंखें नम हो गई है। नमाज ए जनाजा अदा करने के बाद सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। नमाज ए जनाजा में राजनेताओ के साथ साथ हजारों लोगों ने शिरकत की।

सोमवार को मिर्जापुर पौल कस्बे का उस समय गमगीन माहौल हो गया जब एक साथ एक घर से 4 महिला व 2 पुरुषों के एक साथ जनाजे उठे। सभी जनाजो की नमाज एक साथ कस्बे के मदरसा फैजान ए रहीमी में अदा कराई गई। नमाज ए जनाजा मदरसे के प्रबंधक हजरत मौलाना अब्दुल रशीद ने अदा करायी। नमाज-ए-जनाजा में राजनैतिक नेताओ के साथ साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नमाज ए जनाजा के बाद सभी के जनाजों को एक ही कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया गया।

सडक हादसे में मौत का शिकार हुए 4 महिलाओ सहित 6 लोगों के जनाजो की नमाज में पूर्व मंत्री शायान मसूद, सहारनपुर बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व विधायक मसूद अखतर, व बेहट विधानसभा के सपा विधायक उमर अली खान आदि ने भी शिरकत की और मृतको के घर जाकर उनके परिवार वालो को सांत्वना दी तथा हर सम्भव आर्थिक सहायता दिलवाये जाने का आश्वासन दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें