Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsFarmers Chase Thieves Cutting Fencing for Wildlife Protection in Bahpat
ईपीई पर सुरक्षा जाली काट रहे चोरों को किसानों ने दौड़ाया

ईपीई पर सुरक्षा जाली काट रहे चोरों को किसानों ने दौड़ाया

संक्षेप:

Bagpat News - बागपत के लहचौड़ा गांव में किसानों ने खेतों में जंगली जानवरों के बचाव के लिए लगी जाली काट रहे चोरों का पीछा किया। चोर भागने में सफल रहे, जबकि पुलिस ने भी उनकी तलाश की। पिछले एक महीने से चोर जाली काटकर ले जा रहे हैं, जिसके कारण किसान अब खेतों पर पहरा देने लगे हैं।

Dec 07, 2025 12:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

बागपत। लहचौड़ा गांव में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वें के समीप खेतो में जंगली जानवरों के बचाव के लगी जाली काट रहे चोरों को किसानों ने दौड़ा लिया। किसानों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर फरार हो गये वही सूचना पर पहुंची ने भी चोर की तलाश की लेकिन चोर जंगल के रास्ते फरार हो गये। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वें के रटौल अन्डरपास से सरफाबाद तक एक्सप्रेस-वें और खेतो में जगली जानवरों से बचाव के लिए खेतो किनारे लोहे की जाली लगी हुई है जिससे पिछले एक माह से चोरी जाली काट ले जाते है। दो दिन पहले भी लहचौड़ा के जंगल दो दिन पहले भी चोर जाली काट ले गये थे जिससे देख किसान खेतो पर पहरा देना शुरू कर दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लहचौड़ा निवासी किसान देवेन्द्र शर्मा ने बताया की रात जब वह खेतो पर पहुंचे तो चोर जाली काट रहे थे तभी उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और चोरो को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर आहट सुन वहा से जंगल के रास्ते फरार हो गये। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी काबिंग कर चोरो की तलाश की लेकिन चोर ईखो मे घुस गये और फरार हो गये किसानो ने बताया की पुलिस के सामने ही चोर फरार हुए है।