भूमि पर कब्जे का प्रयास, ट्रैक्टर से जोत डाला खेत

Apr 06, 2026 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - शबगा गांव में एक किसान ने 35 साल पुरानी कृषि भूमि पर कब्जे का विरोध किया। कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर दी और किसान को धमकाया। सत्य कुमार ने छपरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

भूमि पर कब्जे का प्रयास, ट्रैक्टर से जोत डाला खेत

शबगा गांव में एक किसान की 35 साल पुरानी कृषि भूमि पर कब्जे के बाद कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर दी और विरोध करने पर किसान को धमकाया। सत्य कुमार पुत्र भंवर सिंह ने इस संबंध में छपरौली थाने पर तहरीर दी है। दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि यह जमीन उन्होंने लगभग 35 वर्ष पहले रजिस्ट्री कराई थी और तब से वे इस पर काबिज हैं। शिकायत के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर दी। जब सत्य कुमार मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

छपरौली थाना प्रभारी (क्राइम) अश्वनी कुमार ने बताया कि इस मामले में गौरव उर्फ टिंकु, संदीप, व अमरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।