Bagpat News: सर्जन के अभाव में थमा परिवार नियोजन, ढाई माह से नहीं हुआ एक भी नसबंदी ऑपरेशन
Bagpat News: बड़ौत। जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम पर सरकारी व्यवस्था की कमी का असर देखने को मिल रहा है। पिछले ढाई माह में सर्जन न होने के कारण नसबंदी ऑपरेशन बंद हैं। लाभार्थियों को बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद निराशा का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्जन की तैनाती की मांग की है।

Bagpat News: बड़ौत। जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम पर सरकारी व्यवस्था की कमी का सीधा असर देखने को मिल रहा है। पिछले करीब ढाई माह से जिला अस्पताल में सर्जन उपलब्ध न होने के कारण महिला एवं पुरुष नसबंदी के ऑपरेशन पूरी तरह बंद पड़े हैं। स्थिति यह है कि इस अवधि में एक भी नसबंदी ऑपरेशन नहीं हो सका है। नसबंदी कराने के लिए आने वाले दंपतियों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले लाभार्थियों को सर्जन उपलब्ध न होने की जानकारी देकर वापस लौटा दिया जाता है, जिससे उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के परिवार नियोजन कार्यक्रम में नसबंदी एक महत्वपूर्ण सेवा मानी जाती है, लेकिन सर्जन की अनुपलब्धता के कारण यह पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इससे उन लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, जो परिवार पूरा होने के बाद स्थायी परिवार नियोजन का विकल्प अपनाना चाहते हैं। लाभार्थियों का कहना है कि वे कई सप्ताह से अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें ऑपरेशन की तारीख आगे बढ़ने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के सामने भी परिवार नियोजन कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्य पूरे करने की चुनौती खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और शासन से जल्द से जल्द सर्जन की तैनाती कराकर नसबंदी ऑपरेशन दोबारा शुरू कराने की मांग की है, ताकि परिवार नियोजन सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें और लाभार्थियों को राहत मिल सके।
प्रतिमाह होते थे 50 ऑप्रेशन
बड़ौत। एक आंकड़े के अनुसार, प्रतिमाह अगर 50 नसबंदी ऑप्रेशन होते थे तो इनमे 49 महिलाएं व एक पुरुष ही होता था। यह आंकड़ा एक सीएचसी का है। जिले में सभी 8 सीएचसी व जिला अस्पताल में अब यह व्यवस्था ठप है, क्योंकि नसबंदी करने वाला सर्जन ही नहीं हैं।
कोट:
फिलहाल तो करीब दो माह से जिले में नसबंदी करने वाला सर्जन नहीं है। सर्जन आने के बाद ही व्यवस्था जल्द शुरू हो जाएगी।
डॉ. विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक बड़ौत
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


