तालाब की घेराबंदी कराने के निर्देश

Mar 01, 2026 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - सूजरा गांव में तालाब पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी में समस्या उत्पन्न हो रही थी। ग्रामीण सुशील ने डीएम से शिकायत की, जिसके बाद तालाब से अतिक्रमण हटाया गया। अब तालाब की घेराबंदी की जा रही है, लेकिन अतिक्रमण करने वाले विरोध कर रहे हैं। शिकायत फिर से की गई है और समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई की जा रही है।

तालाब की घेराबंदी कराने के निर्देश

सूजरा गांव में तालाब पर अतिक्रमण की वजह से जल निकासी प्रभावित हो रही थी। तालाब के पास में ग्रामीण मकान, कूड़ा डालने का स्थान और अन्य अस्थाई बसेरा बनाया हुआ था। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती थी। गांव के रहने वाले सुशील ने इसकी शिकायत डीएम और अन्य अधिकारियों से की थी। समस्या से अवगत कराया। डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला विकास अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। शिकायत के बाद तालाब से अतिक्रमण हटा दिया गया था। अब ग्राम पंचायत की ओर से तालाब की घेराबंदी की जा रही है, लेकिन अतिक्रमण करने वाले लोग इसका विरोध कर रहे है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे है। यहां तक कि कर्मचारियों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो रहे है। इसकी शिकायत फिर से की गई है। डीडीओ राहुल वर्मा ने बागपत बीडीओ भमर सिंह को निर्देशित किया है कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर एक संयुक्त टीम गठित करें और तिथि निर्धारित कर समस्या का समाधान कराए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।