नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Bagpat News - बड़ौत के जैन स्थानकवासी गल्र्स डिग्री कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण और मानव श्रृंखला जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। छात्राओं ने सशक्तिकरण और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर कई डॉ ने अपने विचार साझा किए।

बड़ौत। जैन स्थानकवासी गल्र्स डिग्री कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर प्रविता खत्री के निर्देशन में पहले एक निबंध प्रतियोगिता कराई गई जिसमे छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने पोस्टर तैयार किये। छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया। छात्राओं ने नारी शक्ति दीवार शीर्षक से हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अवसर पर डॉ इंदु, डॉ नीलम राणा, डॉ सरिता, डॉ राम शर्मा, डॉ तारकेश्वर नाथ ने विचार रखे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


