Bagpat News: सामाजिक मूल्यों का मंच बना ‘अस्मिता-आभार सम्मान श्रृंखला’

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: बड़ौत के ग्रोवैल स्कूल की ‘अस्मिता-आभार सम्मान श्रृंखला’ ने सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया। इस श्रृंखला के अंतर्गत जैन मिलन महिला प्रेरणा, युगल जैन मिलन सिद्ध, जैन मिलन पुष्प और जैन मिलन महावीर के प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक योगदान देने वालों को पहचान देना है।

सामाजिक मूल्यों का मंच बना ‘अस्मिता-आभार सम्मान श्रृंखला’
सामाजिक मूल्यों का मंच बना ‘अस्मिता-आभार सम्मान श्रृंखला’

Bagpat News: बड़ौत। नगर के ग्रोवैल स्कूल गल्र्स विंग की ओर से शुरू की गई ‘अस्मिता-आभार सम्मान श्रृंखला’ अब सम्मान के दायरे से आगे बढ़कर सामाजिक मूल्यों और नई पीढ़ी के बीच संवाद का मंच बन रही है। श्रृंखला की तीसरी कड़ी में बड़ौत की चार सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया। जिनमें जैन मिलन महिला प्रेरणा, युगल जैन मिलन सिद्ध, जैन मिलन पुष्प और जैन मिलन महावीर, बड़ौत के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह, तुलसी का पौधा और पवित्र गीता पुस्तक भेंट की गई। विद्यालय प्रबंधक विश्वास चौधरी ने कहा कि ‘अस्मिता’ का उद्देश्य समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मान देने के साथ छात्राओं को उनके कार्यों से परिचित कराना है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा. कमलदीप जिंदल, राखी जैन, दीप्ति जैन, सुमन जैन, बिंदु जैन, कविता जैन, सार्थक जैन आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबागपतBagpat News: सामाजिक मूल्यों का मंच बना ‘अस्मिता-आभार सम्मान श्रृंखला’