Bagpat News: बागपत : रटौल में नगर पंचायत कर्मचारियों का अनिश्चितबागपत : रटौल में नगर पंचायत कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारीकालीन धरना जारी
Bagpat News: बागपत के रटौल में नगर पंचायत कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के चलते हड़ताल शुरू कर दी है। इससे कस्बे की सफाई व्यवस्था बाधित हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि दो महीने से वेतन नहीं मिला, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से समस्या का समाधान करने की अपील की गई है।
Bagpat News: बागपत। रटौल में नगर पंचायत कार्यालय पर तैनात कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन न मिलने के चलते कर्मचारी हड़ताल कर धरना देकर बैठ गए। जिससे कस्बें में सफाई व्यवस्था चोपट हो गयी है कस्बें के लोगो नें उच्च अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। रटौल नगर पंचायत कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा जिससे कस्बें में सफाई व्यवस्था चौपट होने लगी है सफाई कर्मचारी मन्नू नें बताया की दो माह से उन्हें वेतन नही मिला है जिसके चलते सभी कर्मचारियों को राशन,बच्चों की फीस,वह अन्य कार्य रूके पड़े है और सभी को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है उन्होंने कहा की जब तक उनका वेतन नही मिलता धरना जारी रहेगा दर असल रटौल नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर कोर्ट में मामला विचारधीन है हाईकोर्ट नें निचली अदालत को 6 माह का समय फैसले की सुनवाई को दिया है जिससे रटौल नगर पंचायत अध्यक्ष का चार्ज अभी किसी पर नही है जिसके चलते कर्मचारियों को वेतन नही मिल रहा है कर्मचारियों के हड़ताल करने के चलते कस्बें में सफाई बाधित हो रही है जिससे कस्बें में सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है गांव के गणमान्य व्यक्तियों नें प्रशासन से अपील करते हुए समस्या का समाधान करने की मांग की है उधर ईओ आस्था पाठक नें कहा की उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला है जल्द समस्या का समाधान होगा धरने में मन्नू जोगेन्दर, दानिश,आस मौहम्मद, विकास,पूनम, कुसुम,बंसत,कुसुम,महबूब आदि मौजूद रहे।

