ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतबूथ कमेटी को मजबूत करने पर दिया जोर

बूथ कमेटी को मजबूत करने पर दिया जोर

दोघट कस्बे में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं की बूथ समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिसमें बूथ कमेटी को मजबूत बनाने पर जोर दिया...

बूथ कमेटी को मजबूत करने पर दिया जोर
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 26 Sep 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

दोघट कस्बे में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं की बूथ समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिसमें बूथ कमेटी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

दोघट कस्बे में रविवार को संजीव पवांर के आवास पर बैठक में किसानों की समस्या, बिजली व पानी की समस्याओं पर काफी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। सपा ही किसानों का भला कर सकती है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों व महंगाई पर भी चर्चा की गई। अध्यक्षता तहसीम ने की व संचालन नवाब सैफी ने किया। इसमें पंडित प्रवीन कुमार शास्त्री, सुरेंद्र राठी, डॉक्टर रविंद्र त्यागी, डा. इरफान, इकबाल, संजीव, रिजवान, अंकुर, संजीव धामा, मेहताब, नौशाद आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें