Bagpat News: बीमार युवक को हायर सेंटर भेजने को करनी पड़ी जद्दोजहद
Bagpat News: बागपत, संवाददाता।बीमार युवक को हायर सेंटर भेजने को करनी पड़ी जद्दोजहदबीमार युवक को हायर सेंटर भेजने को करनी पड़ी जद्दोजहदबीमार युवक को हायर सेंटर भे

Bagpat News: जिला अस्पताल में शनिवार शाम एक युवक को भर्ती किया गया था। युवक की दौरा पड़ने की वजह से हालत गंभीर बनी हुई थी। साथ में आए युवक ने बीमार की साथ जाने से इनकार किया तो डॉक्टरों को पुलिस बुलानी पड़ी। काफी मान मानमनोव्वल के बाद भी युवक नहीं माना। बाद में एक होमगार्ड को साथ भेजना पड़ा। काठा गांव निवासी युवक कुलदीप की हालत बिगड़ गई थी। उसके परिवार में कोई नहीं है। गांव में इधर-उधर घूमता रहता था। ग्रामीणों ने खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
शाम करीब तीन बजे सुधीर नाम का युवक मरीज को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया। उसके साथ सुधीर को भेजा जाने लगा, लेकिन उसने साथ जाने से इंकार कर दिया। करीब दो घंटों की जद्दोजहद के बाद चिकित्सकों को पुलिस बुलानी पड़ी। कोतवाली से पहुंची पुलिस ने भी युवक को साथ चले जाने के लिए मानमनोवल किया, लेकिन वह नहीं मना। बाद में एक होमगार्ड को बीमार के साथ मेरठ भेजा गया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि देखने में लग रहा था कि युवक शराब पीने का आदी है। उसे दौरा पड़ा था, जिससे उसकी हालत गंभीर थी। कोई साथ जाने के लिए तैयार नहीं था, जिस कारण पुलिस को बुलाना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


