लाइनमैन की मौत के मामले में जेई और एसएसओ पर मुकदमा

Jan 06, 2026 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - क्षेत्र के बड़ागांव में संविदा कर्मी सोनू की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने जेई और एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजन 20 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं।

लाइनमैन की मौत के मामले में जेई और एसएसओ पर मुकदमा

खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव में संविदा कर्मी बिजली लाइनमैन की मौत के लिए विभागीय जेई और एसएसओ को जिम्मेदार ठहराया गया है। मृतक के पिता की ओर से कोतवाली पर उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। क्षेत्र के बड़ागांव के विद्युत उप स्टेशन पर डौला गांव का सोनू संविदा कर्मी लाइनमैन के पद पर तैनात था। सोमवार की शाम वह जैन मंदिर के पास बिजली लाइन के फाल्ट को ठीक करने के लिए पहुंचा था। जैसे ही वह विद्युत खंभे पर चढ़कर फाल्ट को ठीक करने लगा, उसे जोरदार बिजली करंट लगा। जिससे वह खंभे से भी गिर गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही उसे उपचार के लिए खेकड़ा अस्पताल पर ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने उसे मतृ घोषित कर दिया था। सोनू की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, तो उनमें कोहराम मच गया था। रोते-बिलखते हुए परिजन तभी अस्पताल पर पहुंच गए थे। रात में उन्होंने कोतवाली पर हंगामा भी किया। वे मृतक की पत्नी को 20 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि जेई और एसएसओ ने बगैर शटडाउन के ही सोनू को फाल्ट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ाया था। इसलिए उनकी लापरवाही से ही उसकी मौत हुई है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मृतक सोनू के पिता बिजेंद्र की तहरीर पर जेई सुनील दत्त और एसएसओ संदीप धामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।