Elderly Woman Assaulted After Picking Vegetables in Farmer s Field Police Action Demanded खेत से साग तोड़ने पर वृद्ध महिला को बेरहमी से पीटा, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsElderly Woman Assaulted After Picking Vegetables in Farmer s Field Police Action Demanded

खेत से साग तोड़ने पर वृद्ध महिला को बेरहमी से पीटा

Bagpat News - बागपत के सूजरा गांव में एक वृद्ध महिला ने किसान के खेत से साग तोड़ लिया। किसान ने वृद्धा और उसके पति को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतThu, 26 Dec 2024 10:20 PM
share Share
Follow Us on
खेत से साग तोड़ने पर वृद्ध महिला को बेरहमी से पीटा

बागपत कोतवाली क्षेत्र के सूजरा गांव में एक वृद्ध महिला ने किसान के खेत से साग तोड़ लिया। जिसके बाद किसान ने वृद्धा और उसके पति को बेरहमी से पीटा। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूजरा गांव के 68 वर्षीय यशपाल सिंह ने बताया कि वह जाति से बाल्मीकि है। उसकी 65 वर्षीय पत्नी सुशीला दीमागी रूप से कमजोर है। सुबह के समय वह उसके साथ नहर के पास घूम रहा था। तभी उसकी पत्नी ने एक किसान के खेत से साग तोड़ लिया। मना करने पर पत्नी खेत से बाहर आ गई। आरोप लगाया कि तभी किसान वहां पहुंच गया और उनके साथ गाली-गलौच करने लगा। उसने पत्नी की दीमागी हालत का हवाला देते हुए माफी भी मांगी, लेकिन उसने उसकी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। वह पत्नी को छुड़ाने लगा, तो किसान ने उसकी भी पिटाई कर डाली। आरोप लगाया कि किसान ने जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के बाद यशपाल सिंह कोतवाली पर पहुंचा और आरोपी किसान के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-------

सिलेंडर मांगने पर देवरानी ने जेठानी का फोड़ा सिर

बली गांव की रहने वाली शोभा गुरुवार की सुबह खून में लथपथ हालत में कोतवाली पर पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि सुबह के समय वह गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर खत्म हो गया। जिसके बाद उसने अपनी देवरानी से गैस सिलेंडर मांगा, तो देवरानी ने अपनी बेटी के साथ मिल उस पर ठंड़ों से हमला बोल दिया। हमले की इस घटना में उसका सिर फट गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर घटना की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।