ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतकोविड-19 अस्पताल में अब आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती

कोविड-19 अस्पताल में अब आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती

कस्बे के कोविड 19 अस्पताल में कोरोना का एक और रोगी पहुंच गया। अब यहां कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या आठ हो...

कोविड-19 अस्पताल में अब आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती
हिन्दुस्तान टीम,बागपतTue, 05 May 2020 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बे के कोविड 19 अस्पताल में कोरोना का एक और रोगी पहुंच गया। अब यहां कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या आठ हो गई। खेकड़ा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत जनपद का कोविड अस्पताल बना हुआ है। यहां पर कोरोना से संक्रमित सात रोगी भर्ती थे। सोमवार की रात एक और रोगी यहां पहुंच गया।

यह रोगी बड़ौत क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल में ही यह मध्य प्रदेश से वापस लौटा था। प्रशासन ने पता चलते ही इसे क्वारंटाइन सेंटर भिजवा दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए इसका सैंपल भी भिजवा दिया था। सोमवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद इसे खेकड़ा के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही अब अस्पताल में कोरोना रोगियों की सख्या आठ हो गई है। प्रभारी चिकित्सक डा. ताहिर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी रोगी स्वस्थ नजर आ रहे हैं। अस्पताल स्टॉफ को पूर्ण सहयोग भी कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें