स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, कार्यक्रमों का विवरण किया जा रहा तैयार

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बागपत। स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस से पहले ही शिक्षा विभाग को कार्यक्रमों की तैयारियां कराने के निर्देश दिए गए है।डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, कार्यक्रमों का विवरण किया जा रहा तैयार

बागपत। स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस से पहले ही शिक्षा विभाग को कार्यक्रमों की तैयारियां कराने के निर्देश दिए गए है। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक से गणतंत्र दिवस के संबंध में आदेश प्राप्त हुआ। निर्देश दिए गए है कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यकमों के बैनरों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 का उत्सव दर्शाया जाए। समारोह से दो माह पहले ही ऑनलाइन प्रतियोगिताओं कराई जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के दो तीन सप्ताह पहले ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। आयोजनों का विवरण 24 मई तक शिक्षा मंत्रालय की ई-मेल पर साझा किया जाएगा। वहीं कार्यक्रमों के विजेताओं का विवरण भी भारत सरकार को साझा कराएंगे, ताकि रक्षा मंत्रालय की ओर से विजेताओं को ई-निमंत्रण भेजा सके।

इस संबंध में कार्य शुरू कर दिया। कार्यक्रमों का विवरण तैयार किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।