ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतशादी का बड़ा साया होने से हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम

शादी का बड़ा साया होने से हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम

शादी के बड़े साये के बीच मंगलवार को लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुलिस को यातायात सुचारू कराने में पसीने छूट...

शादी का बड़ा साया होने से हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम
हिन्दुस्तान टीम,बागपतTue, 16 Feb 2021 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी के बड़े साये के बीच मंगलवार को लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुलिस को यातायात सुचारू कराने में पसीने छूट गए। करीब तीन घंटे तक वाहन रेंगते-रेंगते चलते दिखाई दिए। उसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। जाम के चलते लोग वैकल्पिक मार्ग तलाशते रहे।

मंगलवार को शादी का बड़ा साया था। क्षेत्र भर में शादियां हो रही थी। शादी के साये के बीच लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की कतारें लगी रही। जिसके कारण हाईवे पर जाम लग गया। भीषण जाम के आगे पुलिस भी बेबस नजर आई। सिंघु बोर्डर पर किसान आंदोलन का जाम होने के कारण हरियाणा पंजाब की ओर से आने वाले वाहन पहले ही दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर भीड़ लगाए रहते हैं। मंगलवार बसंत पंचमी का बड़ा शादी साया था। इससे वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित बढोतरी रही। पुलिस दिन भर जाम खुलवाने का लेकर वाहन चालकों के साथ जूझती रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें