बागपत: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के पैरों तले की खिसक चुकी है जमीन : डॉ सत्यपाल सिंह
Bagpat News - बागपत में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब जनता बीजेपी को हराती है, तो पार्टी साजिश करती है। डॉ सिंह ने कहा कि इस तरह के बयान तब आते हैं जब विपक्षी की स्थिति कमजोर होती है। उन्होंने शाकाहार के महत्व पर भी जोर दिया।
बागपत। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने अखिलेश यादव के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी जिसमे अखिलेश ने कहा था कि जब-जब जनता बीजेपी को हराती है तो भाजपा साजिश करती है। इस बयान पर डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के पैरों तले की जमीन खिसक रही है। इस कारण अखिलेश यादव को सीरियस लेने की जरूरत नहीं है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह आज बागपत के बड़ौत में स्थित बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल में नेत्र और कैंसर की ओपीडिबक शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब जनता दुत्कार देती है, पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती तो व्यक्ति, विपक्षी इसी तरह के बयान देने लगता हैं।
असम के सीएम हेमंत बिस्वा द्वारा घर में गोमांस खाने के बयान पर डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि शाकाहार ही जीवन का आधार है। आज दुनिया शाकाहार को अपना रही है। मेडिकल साइंस भी इस बात को स्वीकार कर चुकी है। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण हमारे समय की योजना थी, विद्युतीकरण का काम तो हो चुका है, जल्द इस रेलवे मार्ग को आधुनिक रूप दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


