अखिलेश यादव के पैरों नीचे से खिसक चुकी है जमीन: सत्यपाल सिंह

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बड़ौत में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भाजपा पर साजिश करने का आरोप लगाया था। डॉ. सिंह ने कहा कि जब जनता भाजपा को नकारती है, तो विपक्ष इसी तरह के बयान देता है। उन्होंने शाकाहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

अखिलेश यादव के पैरों नीचे से खिसक चुकी है जमीन: सत्यपाल सिंह

बड़ौत। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने अखिलेश यादव के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी जिसमे अखिलेश ने कहा था कि जब-जब जनता भाजपा को हराती है तो भाजपा साजिश करती है। इस बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव के पैरों तले की जमीन खिसक रही है। इस कारण सपा अध्यक्ष को सीरियस लेने की जरूरत नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने गुरुवार को बड़ौत के मेडिसिटी हॉस्पिटल में डॉ. मनीष तोमर के बेटे डॉ. तरुण तोमर एवं पुत्रवधू डॉक्टर शश्या तोमर की नेत्र रोग निदान की ओपीडी का शुभारंभ किया। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जनता दुत्कार देती है तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है।

तभी विपक्षी इसी तरह के बयान देने लगते हैं। असम के सीएम हेमंत बिस्वा द्वारा घर के अंदर गोमांस खाने के बयान पर डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि शाकाहार ही जीवन का आधार है। आज दुनिया शाकाहार को अपना रही है। मेडिकल साइंस भी इस बात को स्वीकार कर चुकी है।दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण हमारे समय की योजना थी, इसका काम हो चुका है। जल्द इस रेलवे मार्ग को आधुनिक रूप दिया जाएगा। इस दौरान प्रोफेसर सुरेंद्र पाल सिंह, रवि शास्त्री, अलका तोमर, डॉ. गीतांजलि तोमर, प्रबंधक डा. आशीष चौधरी, रामपाल सिंह, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, महेंद्र सिंह लांबा, अनु चौधरी, राष्ट्रवर्धन मुनि, कपिल आर्य, सविता आर्या, पिंकी आर्या आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।