ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतदुर्गा नवमी पर कन्याओं को भोजन कराकर खोला व्रत

दुर्गा नवमी पर कन्याओं को भोजन कराकर खोला व्रत

दुर्गा नवमी पर कन्याओं को भोजन कराकर खोला व्रत

दुर्गा नवमी पर कन्याओं को भोजन कराकर खोला व्रत
हिन्दुस्तान टीम,शामलीThu, 30 Mar 2023 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में बुधवार को दुर्गा नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नवमी पर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा अर्चना की और कन्याओं को भोजन कराकर व्रत खोला। गुरूवार को मां दुर्गा नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नौ दिन तक नवरात्र में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने सुबह से ही घर-घर में कन्याओं को भोजन कराया और इसके बाद व्रत खोला। दुर्गा नवमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड रही। सवेरे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ माता रानी को हलवा पूरी का प्रसाद भी चढाया गया। शहर के कबाड़ी बाजार पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर आट्ठे वाला, रेलपार स्थित दुर्गा मंदिर, भाकू वाला मंदिर, सती वाला मंदिर, बलभद्र मंदिर व हनुमानधाम दुर्गा मंदिर में सवेरे से भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें