
शिक्षण संस्थानों में दीपोत्सव की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Bagpat News - दीपावली के पर्व पर शिक्षण संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने रंगोली प्रतियोगिताओं, दीया मेकिंग, और राम लीला का मंचन किया। विद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने...
प्रकाश के पर्व दीपावली पर शिक्षण संस्थानों में दीया मेकिंग, रंगोलियां वह अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपना कला प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाए जाने की सीख दी गई। जेपी पब्लिक स्कूल, बड़ौत में एक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें चारों हाउसेस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न रंगों, फूलों, दीयों से अनोखी कला प्रस्तुत की। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की मेहनत और कल्पना शक्ति की सराहना की। चेनाब हाउस प्रथम, सतलुज और झेलम हाउस द्वितीय और गैंगज हाउस तृतीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य शरण शर्मा, निदेशक गौरव शर्मा, निदेशक अभिषेक शर्मा, उप- प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी।

सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल में विभिन्न रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बोर्ड डेकोरेशन, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी हाउस के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंग-बिरंगी रंगोलियों और सजे हुए बोर्डों ने पूरे विद्यालय के वातावरण को उल्लासमय और दीपमय बना दिया। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा निदेशिका चारु जैन ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की। इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। वनस्थली पब्लिक स्कूल में अयोध्या में भगवान श्रीराम के वनवास से आगमन पर आधारित मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने सुंदर अभिनय के माध्यम से श्रीराम,सीता माता और लक्ष्मण की अयोध्या वापसी का दृश्य प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर में दीपों की जगमगाहट और उल्लास का वातावरण छाया रहा। बच्चों ने दीप सजावट, रंगोली, नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से दिवाली के महत्व को बताया। प्रधानाचार्य रणवीर कुमार दीपावली का महत्व बताया। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में दीपावली उत्सव एवं दीपावली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों से दीपावली से संबंधित पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक तथ्यों पर रोचक प्रश्न पूछे गए। विजेताओं को पेन, स्केल,स्केच कलर्स अन्य स्टेशनरी सामान देकर सम्मानित किया गया। स्कूलके प्रधानाचार्य निशांत कुमार कोऑर्डिनेटर कुलदीप तोमर मौजूद रहे। किस्तु ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल, बड़ौत में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। दीपोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा राम लीला का मंचन किया गया। जिसके माध्यम से सभी को बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। कार्यक्रम शुभारंभ विद्यालय मैनेजर सिस्टर कृपा और प्रधानाचार्या सिस्टर मरिया ने किया। चौ केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में रंगोली और दीप बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 5 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ने बढ चढकर हिस्सा लिया। संस्था के सचिव डा.मनीष तोेमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, उप प्रधानाचार्य यामिनी चौधरी ने सभी को त्योहारों की शुभकामनाएं दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


