खिलाड़ियों को बांटी गई खेल सामग्री
Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
बागपत में खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में पंजीकृत बालक-बालिकाओं को खेल किट और उपकरण वितरित किए गए। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को उत्साहित किया और उन्हें मेहनत करने की सलाह दी। जिला खेल अधिकारी अमित कुमार ने मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर कई कुश्ती कोच भी उपस्थित रहे।

बागपत। जिला खेल कार्यालय में खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण शिविर के लिए पंजीकृत बालक-बालिकाओं को खेल किट एवं खेल उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे। सीडीओ ने खिलाड़ियों को खेल किट एवं उपकरण वितरित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सभी को मेहनत एवं लग्न से प्रशिक्षण लेकर खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिला खेल अधिकारी अमित कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान कुश्ती कोच सचिन दांगी, आलेक मानव, सलीम, अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


