
अपराध पर नहीं लगा अंकुश तो थानेदारों पर होगी कार्रवाई: डीआईजी
Bagpat News - डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की, जिसमें थानेदारों को बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया और रिक्रूट...
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों और थानेदारों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने बढ़ते अपराध पर चिंता जताई, साथ ही थानेदारों को अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि अपराधों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने समीक्षा बैठक के दौरान थानेवार अपराधों की समीक्षा की। जिन-जिन थाना क्षेत्रों में अपराध बढ़ा पाया, उनके थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए, साथ ही फरार इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने, रात्री गश्त बढ़ाने, नलकूपों पर हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने, विवेचनाओं का निर्धारित समय के अंर्तगत निस्तारण करने और महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
चेतावनी दी कि यदि अपराधों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने साइबर अपराध के मामलों में गिरफ्तार हुए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। बैठक में एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण सिंह चौहान, सीओ विजय तोमर, सीओ विजय चौधरी समेत सभी थाना और कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे। -------- नव निर्मित पुस्तकालय का किया उदघाटन डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में रिक्रूट आरक्षियों के लिए नवनिर्मित पुस्तकालय, क्लास रूम एवं कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि इन आधुनिक सुविधाओं से प्रशिक्षण की गुणवत्ता में वृद्धि होगी और रिक्रूट आरक्षी बेहतर ढंग से अध्ययन व अभ्यास कर सकेंगे। इस दौरान डीआईजी ने भोजनालय में रिक्रूट आरक्षियों के साथ भोजन कर उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, निष्ठा व सेवा भाव के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। --------- रिक्रूट आरक्षियों की समस्याओं को सुना डीआईजी कलानिधि नैथानी की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस लाइन के नटराजन बहुउद्देशीय हॉल में रिक्रूट आरक्षियों का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रशिक्षण, दैनिक दिनचर्या एवं भविष्य की जिम्मेदारियों को लेकर उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। रिक्रूट आरक्षियों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया और उनके निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। ------- निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक बागपत में तैनात निरीक्षक अजय कुमार को निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। गुरुवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी ने उनके कंधों पर उनके पद के अनुरूप स्टार लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




