Bagpat News: खेकड़ा में भक्ति रस में सराबोर हुई भक्ति आराधना

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: खेकड़ा में पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ और मां पद्मावती की भक्ति आराधना का आयोजन श्रद्धा से हुआ। कार्यक्रम में दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हुए। भजनों के बीच प्रवचनों में धर्म, संयम, और आत्मकल्याण पर जोर दिया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।

खेकड़ा में भक्ति रस में सराबोर हुई भक्ति आराधना

Bagpat News: खेकड़ा। खेकड़ा के पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को भगवान पार्श्वनाथ और मां पद्मावती की भक्ति आराधना का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः मंगलाचरण और भगवान पार्श्वनाथ के पूजन अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद भजन गायक हिमांशु जैन और आर्यन जैन ने भगवान पार्श्वनाथ और मां पद्मावती की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूब गया।

कार्यक्रम को आर्यिका सरस्वती माताजी के पावन सान्निध्य का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने प्रवचनों में धर्म, संयम, अहिंसा और आत्मकल्याण का संदेश देते हुए कहा कि सच्ची भक्ति व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाती है और उसे सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में भगवान पार्श्वनाथ एवं मां पद्मावती के जयघोष लगातार गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आराधना कर परिवार एवं समाज के सुख-समृद्धि की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।