Bagpat News: संबंध बनाने से मना करने पर देवर ने भाभी को पीटा
हिन्दुस्तान, बागपत
Bagpat News: क्षेत्र के एक गांव में देवर ने भाभी पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने भाभी पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। भाभी ने रात में पड़ोसी के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Bagpat News: क्षेत्र के एक गांव में देवर ने भाभी पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने हमला कर भाभी को घायल कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। क्षेत्र के एक गांव में एक श्रमिक परिवार रहता है। श्रमिक के बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है। गुरुवार रात वह काम पर गया हुआ था। अर्धरात्रि में उसका छोटा भाई उसकी पत्नी के कमरे में पहुंचा और उस पर संबंध बनाने का दवा बनाने लगा। उसने मना करते हुए विरोध किया तो उसने पहले लात घुसो से और फिर डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया।रात्रि
में ही वह घायल वस्था में पड़ोसी के साथ कोतवाली पर पहुंची।पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना की सूचना मिल गई है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


