Dense Fog Disrupts Train Services in Delhi-Saharanpur Route कोहरे से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया, यात्री रहे परेशान, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsDense Fog Disrupts Train Services in Delhi-Saharanpur Route

कोहरे से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया, यात्री रहे परेशान

Bagpat News - गुरुवार की सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। शून्य विजिबिलिटी के चलते कई ट्रेनें समय पर नहीं पहुंच पाई और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतThu, 26 Dec 2024 10:27 PM
share Share
Follow Us on
कोहरे से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया, यात्री रहे परेशान

गुरुवार की सुबह घने कोहरे की चादर ने हर खास-ओ-आम को फिर परेशानी में डाल दिया। शून्य विजिबिलिटी के कारण ट्रेनों का संचालन भी पटरी से उतरा रहा जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। कोहरे और खराब मौसम से दिल्ली -सहारनपुर वया शामली रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों पर भी विपरीत असर पडा। दिल्ली से शामली की ओर जाने वाली ट्रेन 64091, 64023, 74021, 64025, 64029, 64093, 64027, 64021, 74023, 54057 तथा शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेंनें 64020, 54058, 05000, 64022, 74022, 64026, 64090, 64024, 74024, 64028 पहले से एक जनवरी तक के लिए रद्द चल रही हैं। अब कोहरे के कारण गुरूवार को ट्रेन संख्या 01619 सुबह 7:01 बजे के स्थान पर एक घंटा देरी के साथ 8:02 मिनट पर स्टेशन पहुंची।

दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 04401 सुबह 8:56 मिनट के स्थान पर 10:10 मिनट पर स्टेशन पहुंची। ट्रेन संख्या 01617 सुबह 10:16 मिनट के बजाय 10:58 पर स्टेशन पहुंची। ट्रेन संख्या 01622 आधा घंटा, ट्रेन संख्या 14546 जनता एक्सप्रेस सवा घंटा देरी के साथ चल रही हैं। इससे यात्रियों को भी अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।