बागपत : घने कोहरे के आगोश में समाया बागपत, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
Bagpat News - मंगलवार को बागपत जिले में घने कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर से कम रही। वाहनों की गति धीमी हो गई और ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड में इजाफा होने के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
समूचा जिला मंगलवार को भी घने कोहरे की सफेद चादर से अटा रहा। इस दौरान दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ाया रहा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दरअसल, तीन दिन पहले बागपत में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। पिछले दो दिनों से तो घना कोहरा छा रहा है। गत दिवस तो सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए थे। मंगलवार को भी दिन निकलने से पहले ही घना कोहरा छा गया। इस बीच दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही।
जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालकों ने वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगाए रखे। इस बीच ईपीई ओर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे वाहन खड़े नजर आए। वहीं, घने कोहरे के कारण दिल्ली-शामली रेलमार्ग की ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ाया रहा। रेलमार्ग की कई यात्री ट्रेनें समय से घण्टों की देरी पर चली। जिसके चलते यात्रियों को ठंड में ठिठुरते हुए उनका इंतजार करना पड़ा। वहीं, सुबह के समय ओस की बूंदे बारिश की तरह टपकती रही, जिसके चलते दुपहिया वाहन चालकों का हाल बेहाल बना रहा। मौसम विभाग की मानें, तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री ओर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




