दिल्ली पुलिस के हैडकांस्टेबल से 40 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Feb 06, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल नितिन पंवार को चार लाख रुपये उधारी और 36 लाख रुपये ईंट भट्ठे से ईंट दिलवाने के नाम पर ठग लिया गया। दोघट थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराए और बाद में पता चला कि ईंट भट्ठा ही नहीं था।

दिल्ली पुलिस के हैडकांस्टेबल से 40 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

दाहा। दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल से चार लाख रुपये हाथ उधारी और करीब 36 लाख ईंट भट्ठे से ईंट दिलवाने के नाम ठग लिए गए। पीड़ित हैड कांस्टेबल ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। इदरीशपुर गांव निवासी नितिन पंवार पुत्र कृष्णपाल द्वारा एसपी बागपत के यहां की गई शिकायत के बाद दी गई तहरीर पर दोघट थाने पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नितिन पंवार द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया कि वह दिल्ली पुलिस में हैड कांस्टेबल है। उसके घर 19 नवंबर 2023 को उसके रिश्तेदार देवेंद्र निवासी लुहारी आया और उनसे चार लाख रुपए उधार मांगे।

इसकी सिफारिश जौहरीपुर दिल्ली निवासी अरविंद ने भी की थी। जिसपर उसने चार लाख रुपए दे दिए। आरोप है कि इसके बाद अरविंद ने अपने दो ईंट भट्ठे बताकर उन्हें वहां से ईंट देने को कहा। नितिन के पिता कृष्णपाल के नाम बड़ौत तहसील में नोटरी भी कराई गई, जिसमें 4300 के रेट में छह लाख ईंट देनी बताई गई। इस बीच अरविंद ने अपने व देवेंद्र और अपने बेटे गौरव व भट्ठे के मुनीम जयकुमार के नाम पर उनसे अलग अलग खातों में 40 लाख डलवा लिए। अब उन्हें जानकारी मिली कि उनका कोई ईंट भट्ठा ही नहीं है। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मामले में नितिन पंवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।