अग्निशमन विभाग ने शुरू की होटलों में फायर सेफ्टी की जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

दिल्ली के होटल में हुई भीषण आग के बाद प्रदेशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। बागपत में अग्निशमन विभाग ने होटलों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच शुरू की है।

अग्निशमन विभाग ने शुरू की होटलों में फायर सेफ्टी की जांच

दिल्ली के होटल में हुई भीषण आग की घटना के बाद प्रदेशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में बागपत में अग्निशमन विभाग ने होटलों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच शुरू कर दी है।

अग्निशमन व्यवस्था की जांच

शुक्रवार को विभाग की टीमों ने प्रमुख होटलों में पहुंचकर अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। साथ ही होटल कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव और राहत कार्यों का प्रशिक्षण भी दिया।

Voice of UP

फायर सेफ्टी की जांच

गौरतलब है कि आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने गत दो दिनों में होटलों और अस्पतालों में फायर सेफ्टी को लेकर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थी। अग्निशमन अधिकारियों ने होटल स्टाफ के साथ मॉक ड्रिल आयोजित कर आग लगने की आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा।

अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन होटलों में अग्नि सुरक्षा मानकों में कमी पाई जाएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-------

अस्पतालों और होटलों में चेकिंग

दमकल विभाग ने खंगाले अस्पताल, होटल/रेस्टोरेंट बड़ौत। दिल्ली में हुए अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग भी हरकत में आ गया है। शुक्रवार को एफएसओ सोनू कुमार के नेतृत्व में बिनोली रोड, गांधी रोड, दिल्ली रोड, कोताना रोड स्थित अस्पतालों, रेस्टोरेंट, होटल व अन्य संस्थानों में चेकिंग के दौरान अग्निशमन विभाग को दो अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम खराब मिले।

स्वास्थ्य विभाग की जांच

सोनू कुमार ने बताया कि कुछ जगह तो फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं मिले। इतना नहीं यहां तो स्वास्थ्य विभाग के मानक भी पूरे नहीं हो रहे। इन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन-कौन सुरक्षा जांच कर रहा है?
बागपत में अग्निशमन विभाग ने होटलों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच शुरू की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।