ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतयुवक पर सरियों से बोला जानलेवा हमला

युवक पर सरियों से बोला जानलेवा हमला

रटौल गांव में रविवार की रात एक युवक पर सरियों से जानलेवा हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उपचार के लिए उसे दिल्ली ले जाया गया...

युवक पर सरियों से बोला जानलेवा हमला
हिन्दुस्तान टीम,बागपतTue, 15 Oct 2019 02:03 PM
ऐप पर पढ़ें

रटौल गांव में रविवार की रात एक युवक पर सरियों से जानलेवा हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उपचार के लिए उसे दिल्ली ले जाया गया है।

रटौल गांव का साजिद मजदूरी करता है। रविवार की दोपहर वह किसी घरेलू कार्य से लोनी गया था। देर शाम उसके पास रटौल के एक दुकानदार का फोन पहुंचा। फोन करने वाले ने उसे जल्द से जल्द रटौल पहुंचने को कहा, जिसके बाद साजिद बाइक से रटौल के लिए चल दिया। जैसे ही वह फोन करने वाले दुकान पर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने उस पर सरियों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया।

सूचना मिलने पर परिजन उसे उठाकर खेकड़ा थाने पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएससी पर भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे वहां से रेफर कर दिया गया। परिजन रात में ही उसे उपचार के लिए दिल्ली ले गए। थाना प्रभारी अजय शर्मा का कहना है की घटना की सूचना मिल गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें