ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतपूर्वी यमुना नहर की पटरी पर अज्ञात युवक का शव मिला

पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर अज्ञात युवक का शव मिला

रविवार शाम बरवाला गांव के पास पूर्वी यमुना नहर की कच्ची पटरी पर झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव ग्रामीणो ने पडा़ देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।...

पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर अज्ञात युवक का शव मिला
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 01 Nov 2020 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार शाम बरवाला गांव के पास पूर्वी यमुना नहर की कच्ची पटरी पर झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव ग्रामीणो ने पडा़ देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नही हुई।पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।

थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने बताया कि रविवार शाम को उन्हे ग्रामीणों ने सूचना दी कि पूर्वी यमुना नहर की कच्ची पटरी पर झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव पडा़ हुआ है। मौके पर पहुँची पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों को सूचना देकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया,लेकिन शिनाख्त नही हो पायी।थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 25वर्ष है।उसने शर्ट व जींस की पेंट पहन रखी है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नही प्रतीत हो रहे है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें