
एपीके फाइल भेजकर ठगों ने उड़ाए 2.45 लाख रुपये
संक्षेप: Bagpat News - बड़ौत की रामा कॉलोनी में एक व्यक्ति को एचडीएफसी बैंक का कर्मी बनकर फोन कर एपीके फाइल भेजकर 2.45 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी...
बड़ौत की रामा कॉलोनी निवासी व्यक्ति के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगों ने 2.45 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इसका पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। रामा कॉलोनी निवासी कमलकांत भारद्वाज ने बताया कि गत 14 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक युवक ने एचडीएफसी बैंक का कर्मी बनकर फोन किया। बातचीत में युवक ने अपने व्हाट्सएप नंबर पर बैंक खाते की डिटेज भेजने की बात कहकर एपीके फाइल भेज दी। एपीके फाइल के बारे में जानकारी नहीं होने पर फोन में डाउनलोड कर ली।
उसके बाद उसके मोबाइल से दो बार ऑनलाइन ट्रांजक्शन हुई। उसके बैंक खाते से एक बार में 1.30 लाख रुपये और दूसरी बार में 1.15 लाख रुपये बैंक खाते से दूसरे खाते में ट्रासंफर कर लिए गए। बैंक में शिकायत करने पर पूरी घटना की जानकारी हुई। इस मामले में जांच अधिकारी कैलाश चंद्र का कहना है कि जिन खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए है, उन्हें फ्रीज कराकर जांच कराई जा रही है। जल्द ही साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से मोबाइल पर आने वाली एपीके फाइल डाउनलोड न करने की अपील भी की है। उनका कहना है कि साइबर ठग एपीके फाइलों के जरिए लोगों के साथ ठगी कर रहे है। पिछले कुछ दिनों से इस तरह की वारदात बढ़ रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




