ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतयूपी में अपराध चरम पर, सरकार रोकने में नाकाम: शकील मलिक

यूपी में अपराध चरम पर, सरकार रोकने में नाकाम: शकील मलिक

आम आदमी पार्टी ने अपनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ट में विस्तार किया। जहां प्रेस वार्ता करते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष शकील मलिक ने कहा कि यूपी में अपराध चरम पर है और सरकार रोकने में नाकाम...

यूपी में अपराध चरम पर, सरकार रोकने में नाकाम: शकील मलिक
हिन्दुस्तान टीम,बागपतThu, 30 Jul 2020 03:25 AM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी ने अपनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ट में विस्तार किया। जहां प्रेस वार्ता करते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष शकील मलिक ने कहा कि यूपी में अपराध चरम पर है और सरकार रोकने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक गलत बयानबाजी कर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एड. सोमेंद्र ढाका के चैंबर पर बुधवार को अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष शकील मलिक ने प्रेस वार्ता की।

जहां उन्होंने अल्पसंख्यक प्रकोष्ट का विस्तार करते हुए मौ. साजिद पार्षद को प्रदेश उपाध्यक्ष व बागपत जिला प्रभारी, प्रितपाल सिंह सालुजा लखनऊ को प्रदेश उपाध्यक्ष, मेहरबान अली सहारनपुर प्रदेश सचिव, डा. शौकत अली फैजाबाद प्रदेश सचिव, अबू बकर लखनऊ प्रदेश सचिव, मुशाहिद हुसैन मुरादाबाद, उमर हबीब मेरठ, इमराना अजमत लखनऊ, गफ्फार पूर्व प्रधान हरचंदपुर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया।

बिलौचपुरा के पूर्व प्रधान नासिर बागपत जिलाध्यक्ष, भीम सेना के पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलबहार राणा को शामली जिलाध्यक्ष मनोनीत किया और पीस पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष नाजरीन बिलौचपुरा ने भी पार्टी ज्वाइन की। प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश का माहौल खराब हो रहा है, लूट, हत्या, डकैती की घटनाएं लगातार हो रही है और जनता भयभीत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने ईद-उल अजहा को लेकर विवादित बयान दिया, जो घोर निंदनीय है। समाज में जहर घोलने वाले नेताओं पर कानून को शिकंजा कसना चाहिए। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसके लिए विस्तार किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश महासचिव इमरान नंबरदार, ओमबीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें