खटारा स्कूली वाहनों को लेकर एक अप्रैल से चलेगा अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बागपत में खटारा स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू होने जा रहा है। 15 दिन तक विशेष अभियान चलाकर स्कूलों के प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम अस्मिता लाल ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूली वाहनों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

खटारा स्कूली वाहनों को लेकर एक अप्रैल से चलेगा अभियान

बागपत। खटारा स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू होने जा रहा है। नियमानुसार वाहनों का संचालन होता नहीं मिला, तो संबंधित विद्यालयों के प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए टीम का गठन होगा। विद्यालय स्तर पर टीम जाकर वाहनों की फटनेस की जांच करेगी। जनपद अलीगढ़, आगरा और फतेहपुर में स्कूली वाहन से हादसे हुए है। जिसके बाद जिला स्तर पर अलर्ट किया गया है। डीएम अस्मिता लाल ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाते हुए डीआईओएस को निर्देशित किया है कि जिले में जिस भी निजी व सरकारी स्कूल में बच्चों को घर से स्कूल छोड़ने और स्कूल से वापस घर लाने के लिए वाहन लगाए गए है, उनकी जांच कराई जाए।

बताया कि जिले में नियम के विरूद्ध 318 स्कूली वाहन दौड़ रहे है। इनमें फिटनेस में फेल पाए गए स्कूली वाहनों की संख्या 34 है। इनकी गहना से जांच होगी। इसके अलावा परमिट फेल वाहनों की संख्या 27, बिन परमिट वाहनों की संख्या 94, एनसीआर क्षेत्र के स्कूली वाहन जो अपनी आयु पूर्ण कर चुके है, उनकी संख्या 163 है। निर्देश दिए की एक टीम का गठन करते हुए एक से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाएंगे। सभी विद्यालयों का निरीक्षण कराया जाएगा। ऐसे स्कूली वाहन जो मानकों को पूर्ण नहीं कर रहे है और संचालित है उनके प्रबंधन के विरूद्ध कार्रवाई करेंगे। कार्रवाई से अवगत कराएंगे। साथ ही इसकी जानकारी एआरटीओ को भी देंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।