ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतअवैध संबंधों के शक में चचेरी बहन और व्यक्ति को गोली मारी, बहन की मौत

अवैध संबंधों के शक में चचेरी बहन और व्यक्ति को गोली मारी, बहन की मौत

नगर की नई बस्ती में मंगलवार की देर शाम अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी चचेरी बहन व एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार...

अवैध संबंधों के शक में चचेरी बहन और व्यक्ति को गोली मारी, बहन की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बागपतWed, 24 Jul 2019 02:03 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर की नई बस्ती में मंगलवार की देर शाम अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी चचेरी बहन व एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि अधेड़ को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया। नगर की नई बस्ती की रहने वाली आसमीन पुत्री यासीन की शादी करीब दस साल पहले मुजफ्फरनगर के साहटू गांव में शराफत के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे थे।

बताया कि घरेलू विवाद के चलते आसमीन को उसके पति ने छोड़ दिया। वह पिछले 6 साल से बड़ौत में रह रही थी। हाल में वह नई बस्ती में अपने मायके से कुछ दूरी पर एहसान के मकान में किराए पर रह रही थी। वह बर्तन साफ कर अपने बच्चों का लालन-पालन करती थी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार उसके मायके वालों को शक था कि आसमीन का पड़ोस में रहने वाले 55 साल के गफ्फार पुत्र नियाजुदीन के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक में मंगलवार देर शाम आसमीन का तेहरा भाई तमंचा लेकर गफ्फार के घर पहुंचा और उसके पेट में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह आसमीन के कमरे पर पहुंचा और उसे दो गोली मारीं,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गफ्फार को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ रामानंद कुशवाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के हैं दो बेटी और एक बेटाबड़ौत। मोहल्ले के लोगों के अनुसार को आसमीन को 6 साल पहले उसके पति ने छोड़ दिया था। उसके तीन बच्चों में दो बेटी एक बेटा है। पति के छोड़ने के बाद उसने हिम्मत नहीं हारी। अपने बच्चों का पेट पालने के लिए लोगों के घरों में झूठे बर्तन साफ करने लगी। उसने नई बस्ती में मकान किराए पर लिया और अपने बच्चों की पाल रही थी।

एक सप्ताह पहले पिता ने दी थी धमकी

बड़ौत। पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पहले आसमीन का पिता उसके कमरे पर पहुंचा और उसे धमकी देते हुए कहा कि उसने उनकी इज्जात तार-तार कर दी है। एक सप्ताह के अंदर उसे इसका अंजाम भुगतान होगा। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हालबड़ौत। आसमीन की हत्या के बाद उसके तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। उसकी दोनों बेटी व बेटा उसके शव से लिपट-लिपट कर रो रहे थे।

उनको रोता देख वहां मौजूद सभी लोगो की आंखे नम हो गई। हर किसी की जुबा पर बस यही सवाल था कि अब इन तीन मासूमों का कौन ध्यान रखेगा। कौन उनका लालन-पालन करेगा। उनके पिता पहले ही उन्हें ठुकरा चुके है। अब मामा-नाना भी उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें