कलक्ट्रेट पहुंचे प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने पीटा

Apr 07, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बागपत में एक प्रेमी युगल कलक्ट्रेट शादी करने और सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचा। तभी युवती के परिजन वहां पहुंच गए और दोनों की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बचाया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

कलक्ट्रेट पहुंचे प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने पीटा

बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला प्रेमी युगल शादी करने और परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाने मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचा। प्रेमी युगल डीएम को प्रार्थना पत्र देने के लिए जाने लगा तभी युवती के परिजन पहुंच गए और दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इससे कलक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी युगल को परिजनों से बचाकर कोतवाली ले गई। वहीं मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। प्रेमी युगल ने बताया कि वे दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

दोनों में आठ साल से प्रेम प्रसंग है। परिजन इसका विरोध कर रहे हैं। युवक बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर चुका है, जबकि युवती नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है। प्रेमी युगल ने बताया कि मंगलवार को वे डीएम से सुरक्षा की गुहार लगाने और शादी करने के संबंध में प्रार्थना पत्र देने पहुंचे थे। तभी युवती के परिजन वहां पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने दोनों की कलक्ट्रेट परिसर में ही पिटाई करनी शुरू कर दी। इससे कलक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। इसी बीच मौका पाकर युवती ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को परिजनों से बचाया। पिटाई के दौरान युवक को हल्की चोटें आई हैं। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गांव की स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं, पुलिस का खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है।कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।