ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतकिसानों के लिए रात दिन मेहनत कर रहे मोदी-योगी :स्वतंत्रदेव सिंह

किसानों के लिए रात दिन मेहनत कर रहे मोदी-योगी :स्वतंत्रदेव सिंह

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में किसानों और गरीबों के लिए रात दिन परिश्रम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश...

किसानों के लिए रात दिन मेहनत कर रहे मोदी-योगी
 :स्वतंत्रदेव सिंह
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरMon, 22 Mar 2021 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में किसानों और गरीबों के लिए रात दिन परिश्रम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चार साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब सरकार पर एक रुपये का भी आरोप नहीं लगा है। ये बातें सोमवार को यहां स्योहारा रोड स्थित प्रियंका सीनियर सैकेंड्री स्कूल में किसान संवाद कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहीं।

दोपहर करीब एक बजे उन्होंने मंच का माइक संभाला और बोलना शुरू किया। कहा देश और प्रदेश के मुखिया गरीब, शोषित, किसान, वनवासी, युवा, महिलाओं के लिए रात दिन मेहनत कर रहे हैं। राज्य में पहली बार प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत 40 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए। 2024 तक सभी के मकान पूरे होंगे। दो करोड़ 63 लाख घरों को शौचालय सरकार ने दिए। एक करोड़ 47 लाख गैस कनेक्शन यूपी में योगी आदित्यनाथ ने दिए तो देश में नरेंद्र मोदी ने इस योजना की सौगात दी। किसान सम्मान निधि दी गई है। किसान बिल को लेकर कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस झूठे हैं। किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। ये भी बोले कि ये पार्टियां लूटने की नीयत से राज्य में शासन चाहती हैं।

वापस योजनाएं गिनाते हैं। योगी सरकार में 86 लाख गरीबों को करोड़ों माफ किया जाता है। इलाज के लिए आयुष्मान योजना दी जाती है। सस्ती दवाओं के लिए जनओषधि केंद्र बनाए जाते हैं। कोरोना को कंट्रोल किया। कोरोना काल में पांच किलो गेहूं/चावल, एक किलो दाल दी गई। कश्मीर से 370 हटाई गई। फैसले से हिंदू-मुसलमान खुश हैं। ट्रिपल तलाक खत्म की गई। अयोध्या की तो बात छोड़िए दुबई में भी मंदिर का शिलान्यास किया। जहां कुछ सरकारों ने कांवड़ियों के डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया था, अब सरकार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करा रही है।

इससे पूर्व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने किसान बिल को लेकर विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। कहा कि विपक्षी पार्टियां किसानों को भ्रमित कर रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 80 प्रतिशत गन्ना किसान हैं। बिल पर भ्रम फैलाया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा ने प्रदेशाध्यक्ष का धामपुर आगमन पर आभार जताया। संचालन भूपेंद्र बॉबी ने किया।

विदेश में भी गूंज रहा भारत माता का जयकारा

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रा सैनानियों का सपना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। अपने देश में तो छोड़िए अमेरिका, ल्ब्रिटेन, चाइना तक भारत माता की जय और वंदेमातरम का उद्घोष किया जा रहा है। ये सब सुन वीरगति को प्राप्त हुए सेनानियों की आत्मा का शांति मिलती होगी।

कहा, बीवी से गुस्से में बात न करें

प्रदेशाध्यक्ष ने अंत में उपस्थित लोगों से कहा कि वे अपने जीवन में चार चीजों का ख्याल रखें। इनमें सबसे पहली बात ये कि अपनी पत्नी से गुस्से में बात न करें। इस पर सभा में तेज ठहाका लगा। इसके बाद कहा, घर पहुंच माता पिता के पैरों की मालिश करें। पेट काटकर भी बच्चों को पढ़ाएं, बीड़ी गुटखा न मंगवाएं। रिक्शा चालक से कभी गलती हो तो उसके साथ मारपीट बिल्कुल न करें। अधिक गुस्सा आए तो ईष्ठ देवता के पास जाकर बैठ जाएं।

ये रहे कार्यक्रम में

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, राणा प्रियंकर सिंह, विधायक बढ़ापुर सुशांत सिंह, विधायक नहटौर ओम कुमार, विधायक चांदपुर कमलेश सैनी, क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, महेंद्र धनौरिया, चेयरमैन धामपुर राजू गुप्ता, हरजिंद्र कौर, पूर्व सांसद डा यशवंत सिंह, उदित नारायण सिंह, सोनू राणा, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, राजा भारतेंद्र सिंह, राजीव सिसौदिया, कविता चौधरी, भूपेंद्र बॉबी, कविराज, राघव शरण गोयल, साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश और वेदप्रकाश, आभा सिंह, ज्योति राणा, नीरजा सिंह, रश्मि रावल, अदिति सिंह दीप सौरभ आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें