आरोपों से घिरे डीआईओएस राघवेंद्र सिंह का मथुरा तबादला
बागपत में डीआईओएस राघवेंद्र सिंह पर आरोपों के बीच उनका स्थानांतरण मथुरा कर दिया गया है। डीएम द्वारा उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी और एनआईओएस परीक्षा में लापरवाही के कारण भी शिकायतें आई थीं। राजीव कुमार यादव को बागपत का नया डीआईओएस नियुक्त किया गया है।

बागपत। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह पर लगातार लग रहे आरोपों के बीच रविवार को उनका स्थानांतरण कर दिया गया। शासन ने उन्हें मथुरा का डीआईओएस बनाया है। बता दें कि डीएम ने भी उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टी दी थी। इसके अलावा एनआईओएस की परीक्षा में भी लापरवाही मिली थी। संभावना जताई जा रही है डीएम की संस्तुति के बाद ही डीआईओएस का तबादला हुआ है। शासन से डीआईओएस राघवेंद्र सिंह का तबादला मथुरा कर दिया है। उनके स्थान पर पीलीभीत से राजीव कुमार यादव को डीआईओएस बागपत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राघवेंद्र सिंह के खिलाफ डीएम से लेकर सीडीओ तक से शिकायत हुई थी।
कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए थे। मई में डीएम अस्मिता लाल द्वारा उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई थी। इसके अलावा मंडल कार्यालय से भी कार्य पर खेद प्रकट किया जा चुका है। अप्रैल में हुई एनआईओएस की परीक्षा में भी लापरवाही मिली थी। अन्य शिकायतें भी उच्चाधिकारियों से की गई थी। अब लोगों में चर्चा है कि जिस तरह से डीएम की संस्तुति पर कौशल विकास केंद्रों का संचालन कर रही समितियों और प्रबंधक पर कार्रवाई हुई है उसी तरह डीआईओएस का तबादला भी उनकी संस्तुति के बाद हुआ है। डीआईओएस के तबादला होने की सूचना शिक्षक और विभागीय कर्मचारियों को मिली, तो उन्होंने खुशी जाहिर की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


