ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतनिर्धारित समय से बावली में पूरा नहीं हुआ केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य

निर्धारित समय से बावली में पूरा नहीं हुआ केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य

बावली गांव में बन रहे केन्द्रीय विद्यालय के भवन को पूरा करने के लिए दो साल का समय रखा गया था,जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। हाल में केन्द्रीय विद्यालय...

निर्धारित समय से बावली में पूरा नहीं हुआ केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य
हिन्दुस्तान टीम,बागपतMon, 02 Aug 2021 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बावली गांव में बन रहे केन्द्रीय विद्यालय के भवन को पूरा करने के लिए दो साल का समय रखा गया था,जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। हाल में केन्द्रीय विद्यालय बावली में राजकीय कन्या इंटर बावली के भवन में कक्षा आठ तक संचालित है।

भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रयासों से वर्ष 2018 में बावली में केन्द्रीय विद्यालय को मजूंरी मिल गई थी। करीब पांच एकड़ भूमि में बीस करोड की लागत से भवन का निर्माण होना है। 25 अक्तूबर 2018 को तत्कालीन केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर ने बावली पहुंचकर केन्द्रीय विद्यालय का शिलान्यस किया था। शिलान्यास के समय भवन के निर्माण कार्य का समय दो साल रखा गया था,लेकिन अभी तक भवन का निर्माण नहीं हो सका,जिस कारण अभी तक केन्द्रीय विद्यालय बावली के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के भवन में चल रहा है। हाल में विद्यालय में 400 छात्र पंजीकृत है। प्रधानाचार्य नीरज ने बताया कि दो साल से कोरोना काल के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। भवन निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अधिकारी भी इसी बात का हवाला दे रहे हैं। बताया कि शिलान्यास के तुरंत बाद भी भवन निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया था,लेकिन मार्च 2020 को देश में लगे लॉकडाउन के साथ ही काम प्रभावित हो गया था। लंबे समय तक लॉकडाउन रहा। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद काम ने कुछ गति पकड़ी थी,लेकिन दोबारा लॉकडाउन लगने से फिर काम प्रभावित हो गया था। अगर लॉकडाउन नहीं लगता तो समय रहते निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें