ईपीई के बड़ागांव कट से अब गाजियाबाद की ओर भी जा सकेंगे वाहन

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रैम्प के निर्माण कार्य का शुभारंभ सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने किया। यह रैम्प बड़ागांव के जैन तीर्थ यात्रियों और गाजियाबाद जाने वाले लोगों को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे यातायात में सुधार होगा और श्रद्धालुओं के लिए यात्रा आसान होगी।

ईपीई के बड़ागांव कट से अब गाजियाबाद की ओर भी जा सकेंगे वाहन

बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव में चढ़ने और उतरने के लिए रैम्प के निर्माण कार्य का शुभारंभ सांसद ने किया। इसका लाभ बड़ागांव के जैन तीर्थ यात्रियों के अलावा रटौल, चांदीनगर क्षेत्र की आम जनता और गाजियाबाद जाने वाले लोगों को मिलेगा। सांसद डा. राजकुमार सांगवान रविवार शाम बड़ागांव पहुंचे। उन्होंने ईपीई से गाजियाबाद की ओर जाने और आने वाले रैम्प के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अब गाजियाबाद की तरफ से भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। पहले इस एक्सप्रेसवे पर केवल हरियाणा की तरफ से आने-जाने वाले लोगों के लिए ही सुविधा उपलब्ध थी। सांसद ने नई सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और कौशल विकास उद्यमशीलता मंत्री जयंत चौधरी का आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया इस कट के न होने के कारण अब तक गाजियाबाद की तरफ जाने या वहां से आने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मजबूरी में लोग अक्सर रॉन्ग साइड में वाहन चलाते थे, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता था। अब इस कट के निर्माण से इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र त्यागी समेत काफी लोग मौजूद रहे。

धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

इस निर्णय से सुप्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर और बड़ागांव जैन मंदिर (त्रिलोक तीर्थ) आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की राह बेहद आसान हो जाएगी। दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों को ध्यान में रखते हुए ही सरकार द्वारा यह बड़ा निर्णय लिया गया है। अब श्रद्धालुओं को लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा और वे सीधे एक्सप्रेसवे से होकर मंदिर तक पहुंच सकेंगे।

सामान्य प्रश्न

रैम्प का निर्माण कार्य किसने शुभारंभ किया?
रैम्प का निर्माण कार्य सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने शुभारंभ किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।