Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsCongress Meeting to Mobilize Support Against SIR in Uttar Pradesh
एसआईआर के नाम पर कांग्रेस नहीं कटने देगी किसी भी व्यक्ति का वोट: प्रदीप नरवाल

एसआईआर के नाम पर कांग्रेस नहीं कटने देगी किसी भी व्यक्ति का वोट: प्रदीप नरवाल

संक्षेप:

Bagpat News - - कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी पहुंचे बागपतएसआईआर के नाम पर कांग्रेस नहीं कटने देगी किसी भी व्यक्ति का वोट: प्रदीप नरवा

Dec 07, 2025 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

एसआईआर के विरोध में रविवार को शहर के वात्सायन पैलेस में कांग्रेसियों की बैठक हुई। जिसमें 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक से पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी प्रदीप नरवाल ने प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद के आवास पर प्रेसवार्ता की, जिसमें उन्होंने भाजपा पर एसआईआर के नाम पर वोट काटने का आरोप लगाया। प्रदीप नरवाल ने कहा कि बिहार चुनाव में जनमत की चोरी हुई थी। सरकार ने वहां चुनाव से ठीक पहले एसआईआर के नाम पर लाखों लोगों के वोट काट डाले थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब उत्तर प्रदेश में भी यहीं किया जा रहा है। एसआईआर के नाम पर लोगों के वोट काटे जा रहे है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। महा गठबंधन के सभी दल एसआईआर का विरोध कर रहे है। कहा कि सरकार बीएलओ पर अनुचित दवाब डाल रही है, जिसके चलते बीएलओ आत्महत्या करने को मजबूर है। भाजपा सरकार सत्ता का दुर्पयोग कर रही है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल ऐसा नहीं होने देंगे। किसी भी व्यक्ति का वोट नहीं कटने दिया जाएगा। प्रेसवार्ता के बाद वात्सायन पैलेस में हुई बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती से कांग्रेस इस लड़ाई का आगाज करेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 14 दिसंबर को होने वाली वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव नवाब अहमद हमीद और जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने भी अपने विचार रखे। बैठक में काफी लोग मौजूद रहे।