Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsColorful Dustbins Introduced in 12 PM Shri Schools to Promote Cleanliness Among Students
पीएम श्री विद्यालयों में रखे जायेंगे रंगीन डस्टबिन, बच्चों में जगेगी स्वच्छता की अलख

पीएम श्री विद्यालयों में रखे जायेंगे रंगीन डस्टबिन, बच्चों में जगेगी स्वच्छता की अलख

संक्षेप:

Bagpat News - जिले के 12 पीएम श्री विद्यालयों में बच्चों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए रंगीन डस्टबिन रखे जाएंगे। हर विद्यालय को 2000 रुपये का बजट दिया गया है। गीला कचरा हरे और सूखा कचरा नीले डस्टबिन में डालने की शिक्षा दी जाएगी। इससे पर्यावरण संरक्षण में जागरूकता बढ़ेगी और कचरे का उचित निपटारा होगा।

Nov 16, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

जिले के 12 पीएम श्री विद्यालयों में बच्चों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए रंगीन शार्टिंग डस्टबिन रखे जाएंगे। प्रति विद्यालय की दर से दो-दो हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। बच्चों के बताया जाएगा कि गीला कचरा हरें डस्टबिन में और सूखा कचरा नीले डस्टबिन में डालेंगे। जिला स्तर से 12 विद्यालयों में दो-दो हजार रुपये की दर से 24 हजार रुपये भेज दिए गए है। इससे विद्यालय में कचरें का उचित निपटारा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूता बढ़ेगी और कचरे का पुनर्चक्रण प्रक्रिय को सुगम बनाया जाएगा। नियमित रूप से डस्टबिन को कचरे से खाली कराया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। शासन के आदेश के अनुसार विद्यालयों में 32 लीटर के चार-चार डस्टबिन रखे जाएंगे। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि डस्टबिन के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में धनराशि भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण डस्टबिन खरीदने के लिए निर्देशित किया गया है। --------- ये है चयनित पीएम श्री विद्यालय छपरौली ब्लाक का असारा गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय नंबर 3, बड़ौत ब्लाक का बरवाला गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय व हसनपुर जिवानी गांव का जूनियर हाईस्कूल कंपोजिट, बागपत ब्लाक के सिसाना गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय व धनौरा सिल्वरनगर गांव का प्राथमिक विद्यालय धनौरा नंबर 1, बिनौली ब्लाक के सूजती का उच्च प्राथमिक विद्यालय व भड़ल गांव का जूनियर हाईस्कूल कंपोजिट, पिलाना ब्लाक के रोशनगढ़ गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय, डौला गांव का कंपोजिक विद्यालय, खेकड़ा ब्लाक के काठा गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय, बड़ागांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय है।