ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतआसमान में छाए रहे बादल, चांद के दीदार के लिए करना पड़ा इंतजार

आसमान में छाए रहे बादल, चांद के दीदार के लिए करना पड़ा इंतजार

करवाचौथ पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपना व्रत चांद का दीदार करने के बाद ही खोलती है, लेकिन इस बार भी पिछले साल की तरह मौसम खराब होने की वजह से चांद का...

आसमान में छाए रहे बादल, चांद के दीदार के लिए करना पड़ा इंतजार
हिन्दुस्तान टीम,बागपतMon, 25 Oct 2021 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

करवाचौथ पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपना व्रत चांद का दीदार करने के बाद ही खोलती है, लेकिन इस बार भी पिछले साल की तरह मौसम खराब होने की वजह से चांद का दीदार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने और बारिश की वजह से चांद का दीदार करने में परेशानी हुई। इतना ही नहीं महिलाओं ने एक-दूसरे शहर में अपने-अपने रिश्तेदारों को मोबाइल से फोन कर चांद निकली या नहीं, इसकी जानकारी लेते रहे।

करवाचौथ का त्योहार मनाने के लिए रविवार की सुबह से ही महिलाएं लगी रही। सज धज कर तैयार हुई, दोपहर बाद कथा सुनीं लेकिन सांय 4 बजे के बाद मौसम खराब होने की वजह से चांद का दीदार करने में परेशानी हुई। पिछले वर्ष भी करवाचौथ पर्व मौसम खराब होने के कारण महिलाएं चांद का दीदार नहीं कर पाई थी, जिसके चलते इस साल रविवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाये रहे और फिर शाम के समय तेज बारिश हो गयी। जिसके बाद आसमान में काले बादल छाये रहने के चलते चांद भी बादलों के पीछे छिपा नजर आया और महिलाएं उसका दीदार नहीं कर पाई।

---

हैलो! आपके यहां चांद दिखा

आसमान में बादल छाये रहने के चलते महिलाएं चांद का दीदार नहीं कर पाई। जिसके चलते क्षेत्र से दूर इलाकों में परिचितों को कॉल कर महिलाओं ने चांद दिखाई देने के बारे में पूछताछ की।

--

समय देखकर खोला व्रत

मौसम खराब होने के कारण चांद का दीदार नहीं होने से महिलाएं थोड़ी मायूस हुई और फिर समय देखकर उन्होंने व्रत खोल लिया। जहां महिलाओं ने छलनी में पति का चेहरा देखकर व्रत खोला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें