Bagpat News: आम महोत्सव के बाद सफाई कर्मचारियों से मारपीट

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: - नगर पंचायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारीआम महोत्सव के बाद सफाई कर्मचारियों से मारपीटआम महोत्सव के बाद सफाई क

आम महोत्सव के बाद सफाई कर्मचारियों से मारपीट

Bagpat News: रटौल में आम महोत्सव के बाद सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में ने तूल पकड़ लिया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए नगर पंचायत पर धरना शुरू कर दिया। वही सफाई न होने के कारण कस्बे के लोग परेशान है। रटौल नगर पंचायत पर शुक्रवार शाम आम महोत्सव का आयोजन निगार फार्म हाऊस पर किया गया। महोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया था। सफाई कर्मचारी फार्म में रखे नगर पंचायत के डस्टबिन उठाने लगे तो आरोप है कि फार्म हाउस के संचालक के बेटों ने सफाई कर्मचारी नवीन, रितिक और रवि के साथ मारपीट कर दी, जिससे सफाईकर्मीयो ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी।

शनिवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय पर कर्मचारी धरना देकर बैठ गए। नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मुंतजिर ने सफाई कर्मचारियों से वार्ता की और कस्बे में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को गुजारिश की। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक वह न सफाई करेंगे और न ही अन्य कार्य। जब तक मांग पूरी नहीं होगी उनका धरना जारी रहेगा। वहीं सफाई कर्मचारियों ने रटौल पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है। इस दौरान नवीन, रितिक, जोगेन्द्र, सुरेश, रिकूं, सुरेश, रूपा, कविता, सुमन, पूनम, नितिन, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।---------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।