ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतबच्चों के विवाद में बड़ों में संघर्ष, महिला सहित पांच घायल

बच्चों के विवाद में बड़ों में संघर्ष, महिला सहित पांच घायल

कस्बे की नालापार बस्ती में गुरूवार को बच्चों के खेल के विवाद में बडे कूद गए। आपस में डंडे लात घूसे चल...

बच्चों के विवाद में बड़ों में संघर्ष, महिला सहित पांच घायल
हिन्दुस्तान टीम,बागपतThu, 23 Jul 2020 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बे की नालापार बस्ती में गुरूवार को बच्चों के खेल के विवाद में बडे कूद गए। आपस में डंडे लात घूसे चल गए। इसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।कस्बे की नालापार बस्ती में गुरूवार दोपहर बच्चे गली खेल रहे थे।

इसमें मेहबूब और तस्लीम के परिवारों के बच्चों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बडे भी लडाई में शामिल हो गए। जुबानी कहासुनी बढ गई। दोनों पक्ष लाठी डंडे निकाल लाए। इसमें एक महिला समेत मेहबूब, तस्लीम, आसु, मोनू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को उपचार दिलाया। दोनो पक्षों की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें