Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsChild s False Murder Call Leads Police on Wild Goose Chase in Bopura Village
बच्चे ने मां के मोबाइल से कर दी 112 पर कॉल, यहां मर्डर हो गया है

बच्चे ने मां के मोबाइल से कर दी 112 पर कॉल, यहां मर्डर हो गया है

संक्षेप: Bagpat News - बोपुरा गांव में एक बच्चे ने अपनी मां का मोबाइल उठाकर डायल 112 पर झूठी हत्या की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसी मर्डर का पता नहीं चला। बाद में जांच में यह पता चला कि बच्चे ने मजाक में कॉल की...

Sun, 19 Oct 2025 07:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

बोपुरा गांव में हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस घरों की कुंडी खटखटाती रही। बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि घर में रखे मां के मोबाइल को उठाकर एक बच्चे ने मर्डर होने की झूठी कॉल की थी। बोपुरा गांव से डायल 112 पुलिस पर कॉल की गई की उनके यहां मर्डर हो गया है। डायल 112 पुलिस दोघट थाना पुलिस को इसकी सूचना देकर खुद मौके पर पहुंच गई। गांव के बाहर जाकर मोबाइल पर कॉल की तो उसका स्विच ऑफ मिला। दोघट थाना पुलिस भी कॉल डिटेल निकालकर जब गांव में पहुंची और कई घरों में कॉल करने की जानकारी की तो सभी ने मना कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बाद में सही लोकेशन ट्रेस करके एक मकान पर पहुंचकर महिलाओं से इस संबंध में पूछा कि मर्डर की सूचना किसने दी थी तो महिलाएं एक दूसरे की तरफ देखने लगी। महिलाएं उल्टा पुलिस से ही पूछ बैठी कि किसका मर्डर हुआ है और किसने सूचना दी है। पुलिस ने उनसे मोबाइल मांगा तो मोबाइल स्विच ऑफ कर कहीं छिपा दिया गया था। बाद में मोबाइल ढूंढा गया तो पुलिस को पता चला कि छोटे बच्चे ने अपनी मां का मोबाइल उठाकर डायल 112 पर कॉल कर दी थी यहां मर्डर हो गया है। इसके बाद परिजनों को चेतावनी देकर पुलिस वापस लौट गई। थानाध्यक्ष दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि एक बच्चे द्वारा झूठी सूचना दी गई थी।