Bagpat News: गली में खेलते बच्चे को केंटर ने कुचला, अस्पताल में मौत
Bagpat News: बड़ौत के खड़खड़ी गांव में खेल रहे तीन साल के बच्चे गोलू को डीसीएम ने कुचल दिया। गंभीर हालत में दिल्ली ले जाने पर गोलू की मौत हो गई। उसके पिता ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। हादसे के बाद गांव में हंगामा हुआ, और पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत के खड़खड़ी गांव में देर शाम गली में खेल रहे बच्चे को डीसीएम ने कुचल दिया। परिजन उसे गंभीर हालत में दिल्ली ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। मृतक के पिता ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खड़खड़ी गांव निवासी कादिल का तीन साल का बेटा गोलू रविवार देर शाम गली में खेल रहा था। इस दौरान गली से गुजर रही डीसीएम ने बच्चे को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया।
परिजनों ने गोलू को गंभीर हालत में बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान गोलू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। बच्चे की मौत के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पीड़ित पिता कादिल ने चालक आवेश निवासी खड़खडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


