ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतकल निरोजपुर में सभा को संबोधित करेंगे चौधरी अजित सिंह

कल निरोजपुर में सभा को संबोधित करेंगे चौधरी अजित सिंह

देश के प्रथम गृहमंत्री रहे स्व. सरदार वल्लभाई पटेल की जन्मदिवस पर रालोद द्वारा ग्राम निरोजपुर में 31 अक्तूबर को 36 बिरादरियों की एक ऐतिहासिक सभा का आयोजन किया जा रहा...

कल निरोजपुर में सभा को संबोधित करेंगे चौधरी अजित सिंह
हिन्दुस्तान टीम,बागपतMon, 29 Oct 2018 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के प्रथम गृहमंत्री रहे स्व. सरदार वल्लभाई पटेल की जन्मदिवस पर रालोद द्वारा ग्राम निरोजपुर में 31 अक्तूबर को 36 बिरादरियों की एक ऐतिहासिक सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह जहां सभा को संबोधित करेंगे, वहीं जनपद के पांच प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा।

सोमवार दोपहर डेढ़ बजे स्थानीय पार्टी कार्यालय पर मेरठ मंडल के रालोद अध्यक्ष डा. यशवीर सिंह, पूर्व विधायक डा. अजय तोमर, ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर व जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने पत्रकारों से संयुक्त रूप से वार्ता करते हुए कहा कि सरदार पटेल एक ऐसे शख्सियत थे, जिससे हर किसी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

उन्होंने देश के विकास और किसानों के उत्थान के वह सब कुछ किया, जिस तरह से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह ने काम किया है। इसीलिए रालोद ने सरदार पटेल की जन्मदिवस पर सप्ताहभर कार्यक्रम चलाया और इसका समापन 31 अक्तूबर को ग्राम निरोजपुर में एक ऐतिहासिक सभा द्वारा किया जाएगा।

पत्रकारवार्ता में विकास प्रधान, जिला प्रधान संघ अध्यक्ष रामपाल धामा, ओमवीर ढाका, अशोक छपरौली, नरेश त्यागी, प्रमोद शर्मा, दिनेश प्रधान व राजाराम आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें