ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतचौ. अजित सिंह की स्मृति में यज्ञ, चित्र पर पुष्प अर्पित किए

चौ. अजित सिंह की स्मृति में यज्ञ, चित्र पर पुष्प अर्पित किए

कस्बा स्थित चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय परिसर में मंगलवार को किसान मसीहा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की स्मृति में रालोद कार्यकर्ताओं ने...

चौ. अजित सिंह की स्मृति में यज्ञ, चित्र पर पुष्प अर्पित किए
हिन्दुस्तान टीम,बागपतTue, 06 Jul 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बा स्थित चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय परिसर में मंगलवार को किसान मसीहा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की स्मृति में रालोद कार्यकर्ताओं ने यज्ञ कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। यज्ञ ब्रह्मा योगेंद्र आर्य ,बलदेव सिंह आर्य विक्रम सिंह आर्य आदि रहे तथा यज्ञमान रामकुमार चेयरमैन बदरखा रहे।

यज्ञ उपरांत एक गोष्ठी रामकुमार ने सभी आगुन्तकों का आभार प्रकट किया। कहा कि चौधरी अजित सिहं के चले जाने से किसानों को जो क्षति हुई है वह कभी कोई दूसरा व्यक्ति पूरा नहीं कर सकता। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठिना ने कहा की चौधरी साहब एक देव पुरुष थे, उन्होंने बिना भेदभाव के किसानों एवं जनहित में, कार्य करते हुए शुगर फैक्ट्री, पशु चिकित्सालय, अस्पतालों का निर्माण, बिजली घर, चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय, लड़कियों के लिए संस्कृत महाविद्यालय, किसानों का क्रेडिट कार्ड आदि अनेक कार्य किए। रालोद कार्यकर्ताओं ने एकमत से कहा कि चौधरी साहब की स्मृति में प्रत्येक महीने की 6 तारीख को यज्ञ किया जाएगा । गोष्ठी की अध्यक्षता थाम्बा चौधरी सुभाष चौधरी ने की एवं संचालन चौहान खाप के चौधरी विवेक चौहान ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया ,सत्येंद्र खोखर, योगेंद्र सिंह, सुभाष चौधरी ,डॉ ओमवीर, मास्टर सौदान सिंह, अशोक, सयोग रावत ,श्याम सिंह, जितेंद्र फौजी ,उदयवीर, सत्येंद्र वैध, विक्रम मैनेजर, रोहित, विवेक, संजू चौधरी, जय किशोर, भोपाल सिंह, पुष्पेंद्र, उज्जवल खोखर, राजीव प्रधान बहादुर सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें